चंपावत। चंपावत में ब्लाक स्तरीय योग प्रतियोगिता संपन्न हुई। खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग ओलंपियाड का शुभारंभ किया। इस दौरान तमाम संकुलों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में वरुण, प्रेम सिंह, आशीष भट्ट और बालिका वर्ग में कोमल महर, उषा भट्ट, बसंती नाथ और पूजा सोमवार को चंपावत में होने वाली जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। निर्णायक योग गुरु लोकमणि पंत और राजेंद्र गहतोड़ी थे। वहां डीडी जोशी, राजेंद्र बिष्ट, कमल गहतोड़ी, दिनेश पांडेय, कीर्ति गहतोड़ी, सतीश गहतोड़ी, रश्मि उपाध्याय, नीलम वर्मा, जानकी आर्या, हेमलता वर्मा, उमेश भट्ट, नंदकिशोर, रवि जोशी आदि थे।
फोर्ती में संकुल स्तरीय योग ओलंपियाड संपन्न
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में संकुल स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में भुमलाई संकुल के छात्र-छात्राओं ने हैरत अंगेज योगासनों का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष निर्मला बगौली की अध्यक्षता और प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता के संचालन में हुई योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट नवीन मुरारी और सुभाष बंदोपाध्याय ने किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में फोर्ती के दीपक, कमल, पारस और जानकीधार के संदीप, बालिकाओं में फोर्ती की मोनिका, संजना, अनीता और जानकीधार स्कूल की अनीता ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। अव्वल रहे प्रतियोगियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। निर्णायक बीना जोशी, सुमन चंद्र राय और किरन पंगरिया थे।