टनकपुर (चंपावत)। मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने शारदा में डुबकी लगाकर खिचड़ी दान की। बूम के पवित्र कांकरघाट पर भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। बड़ी संख्या में लोगों ने घाटों पर विधि विधान से बच्चों का यज्ञोपवित संस्कार कराया। शारदा घाट पर स्नान के लिए ब्रह्ममुहूर्त से भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। आर्य समाज संस्था की महिला इकाई के तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर में यज्ञ और हवन का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। रुद्रपुर से आए पंडित प्रभात कुमार आर्य के पुरोहित्य और आचार्य रामदेव आर्य के ब्रह्मत्व में हुए यज्ञ-हवन में विमल आर्या, कल्पना आर्या, विमी, ऊषा रानी, प्रमोदनी, संतोष, मीना सिंह, मीरा, रजनी प्रजापति, पूजा, सीमा अग्रवाल, सपना प्रतिभा अग्रवाल, पूनम कोहली, लज्जावती, स्वाति, मोनिका आर्या, सुषमा, भावना, निधि, शीला, पुष्पा, रश्मि, गायत्रीकृपा आर्य, आदि ने प्रतिभाग किया।
मकर संक्रांति पर मंदिर में आयोजित हुआ भंडारा
बनबसा (चंपावत)। मकर संक्रांति पर्व के मौके पर बस अड्डे स्थित मां पूर्णागिरि मंदिर कमेटी ने पूजा-अर्चना के बाद भंडारा आयोजित कर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। पं. दशकिशन पंत के पुरोहित्व में मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर जीवन नेगी, दीपा रौतेला, विक्की कापड़ी, नरेंद्र गोयल, रामरूप अग्रवाल, हरीश जोशी, गिरीश जोशी, राधा किशन अग्रवाल, सुमन भट्ट, लक्की जैन, देवकी चंद, आमकार साहू आदि ने सहयोग दिया। ब्यूरो