बनबसा (चंपावत)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के पिथौरागढ़ स्थित क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो की ओर से गुदमी ग्रामसभा में बुधवार को स्वच्छता जागरूकता गोष्ठी की गई। इसमें बच्चों की भाषण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी ने किया।
प्रधान अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया गया। क्षेत्रीय प्रसार अधिकारी गोपाल सिंह ने स्वच्छता की जानकारी दी। उन्होंने जैविक और अजैविक कूड़े का निस्तारण अलग अलग तरीकों से करने और उससे वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने की भी जानकारी दी।
स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले ललित कलौनी, सुशीला चंद, सोनी जोशी, ममता चंद, अनिष्का सिंह, मनीषा, फूल दुलारी, रानी, श्वेता, गायत्री चंद को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में चंपावत से आए लोक कलाकारों ने गिरीश जोशी के मार्गदर्शन में स्वच्छता पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोगों ने स्वच्छता ही सेवा की शपथ ली।
कार्यक्रम के समापन पर स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, सीओ नरेश चंद, कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, बाल विकास सुपरवाइजर प्रभावती देवी, ममता चंद, पिंकी चंद, हेमा परिहार, जगदीश कलोनी आदि मौजूद रहे।