बनबसा (चंपावत)। बिजली बिल का भुगतान नहीं किए जाने पर पिछले तीन दिनों से बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। बिजली कनेक्शन कटने से तीन दिनों से स्थानीय दूरभाष की व्यवस्था जनरेटर के द्वारा संचालित की जा रही है।
यूपीसीएल के अवर अभियंता प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि बनबसा एक्सचेंज पर बिजली उपभोग का करीब 92 हजार रुपये का भुगतान लंबित है। बता दें कि भुगतान में एक दिन की भी देरी होने से बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं के लैंड लाइन और ब्राडबैंड कनेक्शन काट देता है लेकिन बीएसएनएल ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। उधर बनबसा में भुगतान नहीं किए जाने पर एक राइस मिल का भी कनेक्शन यूपीसीएल ने काटा है। ब्यूरो