फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग लगाने के अलग अलग मानकों में शिथिलीकरण करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम एसएन पांडेय ने जिले में उद्योग लगाने के लिए उद्योग विभाग एवं जिला विकास प्राधिकरण के मानक अलग-अलग होने के कारण पैदा हो रही परेशानी को दूर करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय में उद्योग मित्र की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने नियम में शिथिलीकरण के प्रकरण राज्य उद्योग मित्र, सचिव मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त को भी भेजने को कहा।
विज्ञापन


डीएम ने जिले में उद्योगों का जाल बिछाने के लिए विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को उद्योगों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने होटल गोल्यू रेजीडेंसी, सीहॉक, तिवारी होटल, एनग्रीन सिटी, शिवा रेजीडेंसी चंपावत, रंजीत पैलेस लोहाघाट, गणेश इंडस्ट्रीज बनबसा, हरी इंस्ट्रीज टनकपुर को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा।

उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मीना बोहरा ने बताया कि जिले में 138 उद्यमों की स्थापना के लक्ष्य के सापेक्ष 92 उद्यम स्थापित कर 8.39 करोड़ की राशि अवमुक्त करते हुए 310 लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है। बैठक में सीडीओ एसएस बिष्ट, जनार्दन चिल्कोटी, लीड बैंक अधिकारी एससी जोशी, ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी, उद्यान अधिकारी एनके आर्या, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, जीबी जोशी आदि थे।
विज्ञापन


निष्क्रिय औद्योगिक आस्थानों को अंतिम नोटिस जारी करें
चंपावत। डीएम ने छतार में स्थित मिनी औद्योगिक आस्थान में निष्क्रिय संस्थानों को अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। महाप्रबंधक ने बताया कि औद्योगिक आस्थान छतार में स्थापित 34 भूखंडों में 28 उद्यमियों ने कार्यशाला का निर्माण, 20 उद्यमियों की ओर से कार्य प्रारंभ किया गया था। वर्तमान में 8 उद्यामियों द्वारा ही कार्य किया जा रहा है और 12 इकाईयां बंद हैं। इस पर डीएम ने स्थापित भूखंडों में निष्क्रिय औद्योगिक आस्थानों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए सख्ती से खाली कराने और जरूरतमंदों को भूखंड आवंटित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें