चंपावत। कोट अमोडी की रामलीला का राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। श्री राम के चौदह वर्ष वन में रहने के बाद अयोध्या वापस आने की खुशी में सभी लोगों ने राम की पूजा-अर्चना की।
इस मौके पर आज तो आनंद भयो राम घर आवना... गीत गाया गया। कमेटी अध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने बताया की रामलीला का समापन शांतिपूर्वक भंडारे के साथ किया गया। इस अवसर खिमानंद भट्ट, उमाशंकर, दुर्गा दत्त, दिनेश चंद्र क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों के साथ सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उधर, मौराड़ी में भी राजतिलक के साथ रामलीला का समापन किया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष दुर्गादत्त भट्ट ने सभी का आभार जताया। सिप्टी घाटी के मिरतोला और सैंदर्क में भी रामलीला का आयोजन जारी है।