फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री पांडेय करेंगे लड़ीधूरा महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के लड़ीधुरा महोत्सव की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। 20 अक्तूबर को प्रदेश के शिक्षामंत्री और चंपावत जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव के दौरान मथुरा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश की टीमें मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि 19 अक्तूबर को महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 20 अक्तूूबर को शिक्षामंत्री विधिवत महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। 24 अक्तूबर तक चलने वाले छह दिनी महोत्सव में कुमाऊं स्तरीय शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, झोड़ा, घड़ा फोड़, रस्सा कस्सी के अलावा अन्य शैक्षिक प्रतियोगिताएं होंगी।

बैठक में दान सिंह अधिकारी, प्रदीप ढेक, रमेश चंद्र जोशी, प्रकाश सिंह अधिकारी, लोकमान अधिकारी, गिरीश सिंह अधिकारी, उमश्वर सिंह, देवेंद्र सिंह, राजू अधिकारी, मुकेश वर्मा, खीम सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह, मदनमोहन, दयाकिशन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें