चंपावत। चंपावत राजकीय पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। प्राचार्या तनुता बिष्ट और छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ.बीपी ओली ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही बुधवार सुबह दस बजे से अपराह्न दो बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। बुधवार को अपराह्न दो बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 6 सितंबर को ग्यारह बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और वैध उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। 6 सितंबर को ही 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक छात्रों की आमसभा होगी। 8 सितंबर सुबह 9.30 जे से अपराह्न 1.30 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन वोटिंग के बाद मतगणना और विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी।
राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में छात्रसंघ चुनावों के लिए नामांकन पत्र खरीदने के अंतिम दिन आठ पदों के लिए 14 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। प्राचार्या डॉ.रितु मित्तल और छात्र संघ चुनाव प्रभारी डा.प्रकाश लखेड़ा ने बताया कि बुधवार को नामांकन होंगे। अध्यक्ष पद के लिए तीन, छात्रा उपाध्यक्षा, छात्र उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो और संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
छात्रसभा और मतदान के दिन छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से परिचय पत्र लाना आवश्यक है। चुनाव प्रक्रिया में चुनाव समिति के सदस्य डॉ.कमलेश शक्टा, डॉ.रवि सनवाल, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ.एसपी सिंह, डॉ.भुवन चंद्र जोशी, अनुशासन समिति के सदस्य डॉ.धर्मेंद्र तिवारी, डॉ.धर्मेंद्र राठौर, डॉ.महेश त्रिपाठी, डॉ.संदीप अग्रवाल, डॉ.वेदव्रत,, डॉ.जगदीश चंद्र जोशी, आंतरिक पर्यवेक्षक डॉ.जगदीश चंद्र जोशी, नामांकन पत्र बिक्री समिति के डॉ.तौफिक अहमद, डॉ.अर्चना त्रिपाठी, डीएल पटवा, कमल सिंह, रमेश चंद्र भट्ट, लक्ष्मीदत्त जोशी, मनोज जोशी, ब्रजमोहन जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं। ब्यूरो