फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धन परिवारों के लिए बनेंगे 1178 मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भूमि एवं मकान विहीन निर्धन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास और मलिन बस्ती सुधार योजना के तहत अपना घर देने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। योजना के तहत टनकपुर क्षेत्र में ऐसे 1778 परिवारों को सरकार किफायती दरों पर आवास बनाकर देगी। बृहस्पतिवार को एसडीएम अनिल गर्ब्याल गर्ब्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में समीक्षा कर चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


तहसील सभागार में हुई बैठक में बताया गया कि भूमि एवं मकान विहीन 1102 निर्धन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना और 676 परिवारों को मलिन बस्ती सुधार योजना के तहत मकान बनाकर दिए जाएंगे। प्रत्येक मकान का क्षेत्रफल 30 वर्गमीटर होगा। मकान बनाने को भूमि के चयन के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। बैठक के बाद एसडीएम के नेतृत्व में टीम में शामिल अधिकारियों ने तहसील के सामने खाली पड़ी वन भूमि, पुरानी तहसील की भूमि और रोडवेज वर्कशॉप के पास खाली पड़ी वन निगम की भूमि का निरीक्षण किया।

एसडीएम ने बताया कि फिलहाल भूमि के चिन्हीकरण की कार्रवाई चल रही है। भूमि उपलब्ध होने के बाद मकानों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार पूनम पंत, सिंचाई विभाग के एसडीओ डीसी कांडपाल, एई आरके यादव, शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार,, पटवारी दीपक शाही, जीवन लाल वर्मा, ईओ जयवीर सिंह राठी, पालिका के जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 02 टीएनपी 06 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें