चंपावत। डीएम एसएन पांडेय ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी, आरडब्ल्यूडी आदि की ओर से निर्मित कच्ची सड़कों पर वर्षाकाल में वाहनों का संचालन बंद रखने के निर्देश दिए हैं। सड़कों के प्रारंभ, समाप्ति स्थान पर सड़क की स्थिति दर्शाने वाले साइनबोर्ड लगाने को कहा।
उन्होंने कहा कि लोनिवि लोहाघाट के अधीन पिल्खी लिंक मार्ग, किमतोली-गौड़ी, बाराकोट से रामेश्वर, बर्दाखान-आलीपट्यूड़ा, खालगड़ा-कोटबसान, चमदेवल-निडिल, उद्यूॅनढूॅगा-कोठेरा, चौमेल-शील बरूड़ी, मडलक-सुनकुरी, भनोली-सिब्योली, झड़पतिया-टुंटाबिष्ट, तड़ीगॉव-इंद्रपुरी, पंचेश्वर-घाट, बैड़ा-लुवाकोट सहित कई अन्य ग्रामीण मार्गों पर संयुक्त निरीक्षण नहीं हुआ है।
इन रास्तों पर वाहन संचालन बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है। कहा कि लोनिवि चंपावत के अधीन रीठासाहिब-ढोलीगांव, जोश्यूड़ा-निलोटी, ईजरखंदक-चौड़ाख्याली, टांकखंदक-करौली, सिप्टी-सिमाड़, सूखीढ़ांग-डांडामीनार,ए भनार-बोयल, बसौटी-बिलहड़ी, खेतीखान-तपनीपाल, सिप्टी-नायड़ी, नरसिंहडांडा-गुरौली, सिमल्टा-कांडा लिंक मार्ग, चंपावत-गौड़ी मार्ग पर वाहन संचालन करना जान जोखिम में डालना है।