फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कबर की घटिया गुणवता से परिवहन विभाग चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में बुधवार रात को धौन क्षेत्र के घटिया स्क्रबर के वायरल हुए एक वीडियो से बारहमासी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। प्रशासन सोमवार से मामले की जांच करेगा। इस बीच एआरटीओ रश्मि भट्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को पत्र भेज स्क्रबर की घटिया गुणवत्ता को गंभीर मानते हुए सुधार करने का आग्रह किया है। कहा कि सड़क या स्क्रबर की घटिया गुणवत्ता से सड़क सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन


25 जुलाई को वायरल हुए वीडियो में बारहमासी सड़क के लिए लगाया गया रेडीमेड स्क्रबर इस कदर कमजोर था कि हाथ लगाते ही भरभराने लगा। एक दिन बाद ही स्क्रबर के मौके से गायब होने से मामला और संदिग्ध हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक इस स्कबर को निर्माण में लगी मशीन से तुड़वाया गया था। मामले के सुर्खियों में आने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए। बता दे कि 150 किमी लंबी बारहमासी सड़क में रेडीमेड स्क्रबरों का उपयोग किया जा रहा है।

अब एआरटीओ ने एनएच खंड को पत्र भेज गुणवत्ता में सुधार का आग्रह किया है। वहीं चंपावत सदर की एसडीएम सीमा विश्वकर्मा का कहना है कि सोमवार से मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


बारहमासी सड़क की सलाहकार संस्था डाटा टेक्रोसिस एजेंसी को चारों खंडों के तैयार स्क्रबर का परीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देेने के निर्देश दिए गए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। बारहमासी सड़क के चारों खंडों में करीब एक हजार कॉजवे बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

एलडी मथेला, अधिशासी अभियंता, एनएच खंड, लोहाघाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें