फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश नहीं होने से पेयजल संकट बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में पेयजल किल्लत के चलते टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है। दरअसल पर्याप्त बारिश नहीं होने से पेयजल स्रोत रिचार्ज नहीं हो सके हैं। जीआईसी रोड, मोटर स्टेशन और शांत बाजार में हर तीसरे दिन टैंकर से पानी बांटा जा रहा है।
विज्ञापन


जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता किशोर पंत ने बताया कि जल स्रोतों में पानी का स्तर अभी काफी कम है बारिश नहीं होने से स्रोत रिचार्ज नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में हर दिन 23 लाख लीटर पानी की जरूरत के सापेक्ष महज पांच लाख लीटर पानी ही उपलब्ध हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि जीआईसी रोड, मोटर स्टेशन और शांत बाजार में हर तीसरे दिन टैंकर से पानी बांटा जा रहा है। कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि तल्लीहाट, मल्लीहाट, जीआईसी रोड, भैरवा, कनलगांव, गोरलचौड़ रोड, शांत बाजार, मोटरस्टेशन, पिथौरागढ़ रोड में पेयजल की किल्लत है। उनका कहना है कि प्रभावित इलाकों में टैंकर के जरिए पानी दिया जा रहा है। कनिष्ठ अभियंता का कहन है कि पर्याप्त बारिश होने के बाद पेयजल संकट भसे निजात मिल सकेगी।

पेयजल लाइन बनी, गागर क्षेत्र में दूर हुई किल्लत
चंावत। पाटी विकासखंड के गागर क्षेत्र में पेयजल लाइन का निर्माण पूरा हो गया। इस निर्माण का काम पूरा होने के बाद अब क्षेत्र के डेढ़ हजार से अधिक लोगों की पेयजल किल्लत दूर हो जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की पहल से ये योजना पूरी हो सकी।
विज्ञापन


गागर वन पंचायत के सरपंच लीलाधर भट्ट ने बताया कि पेयजल लाइन बनने से घैड़ा मंदिर, तीन तोक, औजा बस्ती, गोरखनाथ मंदिर, खजर बगड़ा से सिद्ध बाबा मंदिर सैनकांडा, ऐड़ी सिद्ध बाबा मंदिर गगरचूला, गगराड़ मंदिर और कफड़ा मंदिर क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर हो जाएगी। ग्रामीणों ने पेयजल लाइन का निर्माण पूरा करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें