चंपावत। प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के तहत बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ.एमएस बोरा की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सामाजिक जागरूकता पर चर्चा की गई। सीएमओ ने कहा कि लिंग परीक्षण न कराने के लिए सभी लोगों को जागरूक होना पड़ेगा तभी कन्या भ्रूण हत्या में रोकथाम लग पाएगी। उन्होंने कहा कि केवल अल्ट्रा साउंड सेंटरों आदि के निरीक्षण मात्र करने से ही सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि संज्ञान में आ रहा है कि लिंग परीक्षण के लिए महिलाएं बाहरी राज्यों में भी जा रही हैं। इस पर रोक के लिए बाहरी राज्यों से जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर एसीएमओ रश्मि पंत, वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हरीश चंद्र त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम नारायण पांडेय, जिला समन्वयक जीवन बगौली, निर्भया प्रकोष्ठ की मीनू पंत आदि मौजूद रहे।