फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गहराने लगा है चंपावत में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में एक बार फिर पानी का संकट गहराने लगा है। विभाग ने लोगों की जरूरत पूरा करने के लिए रविवार से टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति की।

जल संस्थान के अवर अभियंता किशोर पंत ने बताया कि रविवार को जीआईसी रोड में टैंकर के जरिए पेयजल की सप्लाई की गई। उन्होंने बताया कि बीते दो अप्रैल को टैंकर के जरिए पानी का वितरण किया गया था, लेकिन उसके बाद हुई बारिश से पेयजल स्रोत में पानी का स्तर बढ़ गया था। जिससे पानी की आपूर्ति सुचारु हो गई थी। लेकिन अब एक बार फिर से पानी का संकट गहराने लगा है। उन्होंने बताया कि रविवार को जीआईसी रोड में तीन तीन हजार लीटर क्षमता के तीन टैंकरों से पानी की सप्लाई की गई।
विज्ञापन


विभाग ने वैसे पेयजल संकट से निपटने के लिए विभागीय टैंकर के अलावा पिकअप अधिग्रहित की हैं। टैंकर और पिकअप के जरिए जीआईसी रोड, कनलगांव, गोरलचौड़, भैरवा, तल्लीहाट, मल्लीहाट, मोटरस्टेशन, शांत बाजार और मादली क्षेत्र में पानी बांटा जाएगा। कनिष्ठ अभियंता पंत का कहना है कि जिला मुख्यालय में हर रोज 1.62 एमएलडी पानी की जरूरत है। लेकिन वर्तमान में पानी की उपलब्धता मांग के सापेक्ष आधा ही हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें