फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्ची का शव मिलने से भड़की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में एक अप्रैल को तिलौन के पास से नवजात बेटी का शव मिलने के बाद से महिलाओं में गहरी नाराजगी है। महिलाओं ने प्रदर्शन कर आरोपी का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपी को सजा दिलाए।
विज्ञापन


बुधवार को डाक बंगला रोड में तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन कर नवजात बच्ची को सड़क किनारे फेंकने की घटना को निंदनीय बताया। रीता ने कहा कि इसमें एक बेटी की हत्या ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की हत्या है। उनका कहना है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान केवल कागजों में सिमट कर रह गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से सड़क किनारे फेंकी गई नवजात बेटी मामले की चिकित्सकीय साक्ष्यों के आधार पर जांच करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सरिता, गंगा, बबीता, शिवानी, सुमन, बबीता कोहली, मीरा सामंत, प्रियंका, पूजा, अनिता, हेमलता, निर्मला सुमन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें