फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित समय के हिसाब से करें आवाजाही:एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बारहमासी सड़क की कटिंग के चलते इन दिनों आवाजाही खासी चुनौती भरी हो रही है। कटिंग के चलते मलबे से दिनभर में कई बार आवाजाही भी बाधित हो रही है। मंगलवार रात को रोडवेज की एक बस के 31 यात्रियों को देरी की वजह से चंपावत में रात काटनी पड़ी। बीते डेढ़ माह में चार वाहनों के रात में चंपावत में फंसने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को एडवायजरी (अपील) जारी की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने कहा कि यहां से गुजरने वाले वाहन जिले के पर्वतीय हिस्से में लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर रात सात बजे से सुबह पांच बजे तक प्रतिबंधित किए गए हैं। इस प्रतिबंधित समय में सिर्फ आपात सेवाओं को ही आवाजाही की छूट है। इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर लिए गए निर्णय के आधार पर चंपावत से फुलारगांव और ककरालीगेट बैरियर से बस्टिया तक के लोगों को छूट दी गई है। उन्होंने लोगों से प्रतिबंधित समय का ध्यान रखते हुए वाहनों से आवाजाही करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें