लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी में क्षेत्रीय युवाओं का सात दिनी भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में 36 युवा हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण में भर्ती के दौरान होने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है।
वाहिनी के कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव के दिशा-निर्देशन और द्वितीय कमान अधिकारी बृजमोहन सिंह की देखरेख में चल रहे भर्ती पूर्व प्रशिक्षण में चिकित्सा परीक्षण करने के बाद युवाओं को भर्ती में दौड़ने का तरीका बताते हुए उसका अभ्यास कराया गया। द्वितीय कमान अधिकारी ने युवाओं को बताया कि देश सेवा करने सबसे अच्छा जरिया यही है कि वह आईटीबीपी में हिमवीर बनकर अपनी सेवाएं प्रदान करें। जिसके लिए युवाओं को मानसिक व शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को भर्ती के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हों, इसके लिए उन्हें लगातार प्रयास करना चाहिए। भर्ती प्रशिक्षण में आईटीबीपी के सहायक सेनानी भूपेश नौटियाल आदि अधिकारी भी सहयोग कर रहे हैं।