चंपावत। बिलियाचौड़ मैदान में आयोजित कनलगांव क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत बृहस्पतिवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में चौकी इलेवन ने ओल्ड स्टार को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ओल्ड स्टार एकादश की टीम ने निर्धारित ओवरों में विजय वर्मा के 22 तथा जीवन के 20 रनों के योगदान से 104 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। चौकी की ओर से अजय ने पांच तथा नवीन ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौकी इलेवन ने दो विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। चौकी इलेवन की ओर से सूरज ने सर्वाधिक 47 तथा रोहित के 41 रन जुटाए। इस मैच के अंपायर पवन तिवारी, अंशुमान तिवारी, स्कोरर प्रदीप कुमार, उद्घोषक रोहित गिरि थे।