फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि का चयन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जल्द ही बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीकों से कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। अब तक क्षेत्र में भूमि के अभाव में कूड़ा जहां-तहां डंप किया जा रहा था।
विज्ञापन


अल्मोड़ा से आए भू वैज्ञानिकों की टीम ने क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण को भूमि का चयन कर रिपोर्ट तैयार कर दी है, जिसे शासन को भेजा जाएगा।

रिपोर्ट के आधार पर ही यहां वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण कक्ष, खाद तैयार करने का प्लांट आदि लगाने को सरकार से आर्थिक इमदाद मिलेगी।

बनबसा नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण करने के लिए मंगलवार को अल्मोड़ा से आए भू वैज्ञानिक डॉ. आरसी उपाध्याय ने नगर पंचायत प्रशासन के साथ भूमि का चयन किया।

नगर पंचायत के ईओ जयवीर सिंह राठी ने बताया कि वन विभाग के छीनी कंपार्टमेंट संख्या 13 अ में 10 गुणा 80 मीटर भूमि को कूड़ा निस्तारण के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन


डॉ. उपाध्याय ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए वैज्ञानिक तरीका अपनाया जाएगा। जैविक और अजैविक कूड़ा अलग-अलग स्थानों पर एकत्र करने के साथ ही जैविक कूड़े से खाद बनाई जाएगी। इस दौरान नगर पंचायत के जेई वसीम जावेद, लिपिक कैलाश पटवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें