फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न बैंक शाखाओं के खिलाफ आरबीआई को पत्र भेजेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने सभी बैंकों को सरकारी विभागों की ओर से भेजे गए ऋण आवेदनों में एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जिला स्तरीय समीक्षा एवं परामर्शदात्री समिति (डीएलआरसी) की बैठक में कई बैंकों की ओर से दो-दो माह तक ऋण आवेदनों पर विचार न करने और आवेदनों को लंबित रखने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम ऋण जमा अनुपात की बेहद स्थिति पर भी नाराजगी जताई और लीड बैंक अधिकारी को एसबीआई चंपावत, नैनीताल बैंक देवीधुरा, चौमेल, बैंक ऑफ बड़ौदा और पीएनबी के खिलाफ आरबीआई को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जीबी जोशी ने बताया कि 239 आवेदन बैंकों को भेजने के सापेक्ष बैंकों द्वारा 119 आवेदन स्वीकृत कर 794.64 लाख रुपये का ऋण वितरित कर दिया है। लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत ने बताया कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के वाहन मद में 10 के लक्ष्य के सापेक्ष आठ आवेदनों पर 65.34 लाख और गैर वाहन मद में पांच आवेदनों के सापेक्ष तीन आवेदन स्वीकृत किए गए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी बीडी पंत ने बताया कि स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत सभी 37 आवेदन स्वीकृत कर 11.34 लाख की धनराशि आवेदकों को वितरित कर दी गई है। परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 44 महिला समूहों में से 33 समूहों को 22.50 लाख से वित्तपोषित किया गया है।
विज्ञापन


बैठक में आरबीआई देहरादून के डीएस सिंह, नाबार्ड के डीडीएम पुनीत नागर, डीडीओ आरसी तिवारी, लीड बैंक अधिकारी एएस रावत, जनार्दन चिल्कोटी और सभी बैंकर्स मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें