फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के लिए युवा कल्याण विभाग को नोडल बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में अक्तूबर द्वितीय सप्ताह से आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ के लिए युवा कल्याण विभाग को नोडल विभाग नामित किया गया है। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने बताया है कि खेल महाकुंभ के प्रथम चरण में न्याय पंचायत, द्वितीय चरण में विकासखंड स्तर तथा तृतीय चरण में जिला स्तर पर खेल आयोजित किए जाएंगे। बताया कि तीनों चरणों के आयोजन युवा कल्याण, शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा आपसी समन्वय से किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं के आयोजन से पूर्व प्रत्येक आयु वर्ग एवं खेल विधा में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का ऑफ लाइन पंजीकरण किया जाएगा। ऑफ लाइन एवं ऑनलाइन पंजीकरण कार्य शिक्षा विभाग की ओर से संकुल स्तर पर, न्याय पंचायत, विकासखंड, नगरपालिका तथा जिला स्तर पर किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर पंजीकरण का कार्य ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व बेसिक, क्रीड़ाधिकारी, पंचायतराज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारियों सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक आयु वर्ग में खिलाड़ियों का ऑफलाइन पंजीकरण करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर 12 से 19 वर्ष के बालक-बालिकाओं की क्रॉस कंट्री आयोजित होगी तथा 19 से 35 आयु वर्ग के बालक-बालिका व पुरूष-महिलाओं की हाफ मैराथन राज्य स्तर पर होगी। प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि अंडर-10 आयुवर्ग में कबड्डी, खोखो एवं एथलेटिक्स न्याय पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर आयोजित होगी। अंडर-14 आयु वर्ग में न्याय पंचायत स्तर पर कबड्डी, खोखो, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल, विकासखंड स्तर पर कबड्डी, खोखो, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और बैडमिंटन तथा जिला स्तर पर कबड्डी, खोखो, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, फुटबॉल, ताईक्वांडो, जूडो, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें