फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बंदी में नरूवा त्वैले ऐसौ की कर दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के लड़ीधुरा महोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने अपनी शानदार रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। शेर सिंह अधिकारी के संचालन में आयोजित सम्मेलन में कवि गोपाल दत्त जोशी ने कहा स्वच्छ भारत अभियान व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत स्वच्छ भारत अभियान, चेलिक पढ़ाई में दिया ध्यान और 200 बोतल का 300 दी जानौन शौचालय बनून्हन कुनॉन मी थै पैस नहान, पोरी बैरो साल नौट बंदी का हाल कविता प्रस्तुत की। भूपेंद्र देव ताऊ ने नोट बंदी में नरूवा त्वेले ऐसौ की कर दी भल भला का गिंजा सुखा दी कविता खूब सराही गई।

आयोजन के लिए खुले दिल से किया सहयोग
लोहाघाट (चंपावत)। लड़ीधुरा महोत्सव में लोगों द्वारा खुले दिल से सहयोग किया गया। जिसमें हरीश सिंह मेहता ने 11 हजार एक सौ, ग्राम सभा च्यूरानी ने 11 हजार एक सौ, प्रकाश चंद्र जोशी ने 10 हजार, भवानी टम्टा 5 हजार, कल्पना जोशी 5 हजार, शाखा प्रबंधक अमर नाथ एसबीआई बाराकोट ने 5 हजार, ललित अधिकारी 5100, निर्मल माहरा 5100, सुषमा फर्त्याल 5100 सौ रूपये सहयोग राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमित बने मिस्टर चंपावत
लोहाघाट (चंपावत)। जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन व लड़ीधुरा महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अमित कलखुड़िया ने मिस्टर चंपावत का खिताब जीता। प्रतियोगिता में पंकज भंडारी मिस्टर हरक्यूलिस मैन, सुधीर चंद मिस्टर मस्कुलर मैन, और तरुन चतुर्वेदी एस्थैटिक मैन चुने गए। जिला जिम एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. योगेश चतुर्वेदी की पहल पर आयोजित शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के निर्णायक नरेश कनौजिया, राजेंद्र गिरि और नितिन राठौर थे। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, दुर्गेश जोशी, जगदीश अधिकारी, लोकमान अधिकारी, प्रकाश राय, प्रकाश अधिकारी, डॉ. कृष्णा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें