चंपावत। जिले में उद्यम लगाने के इच्छुक सभी जातियों के व्यक्तियों को जिला उद्योग केंद्र की ओर से उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जीबी जोशी ने बताया कि विभिन्न स्थानों में इच्छुक उद्यमियों को प्रशिक्षण देने के लिए दो दिनी शिविरों का रोस्टर जारी कर दिया है।
सामान्य अभ्यर्थियों के लिए लोहाघाट ब्लॉक के आईटीआई दिगालीचौड़ में 21, 22 सितंबर, जमरसौन में 23, 24, बोराबुंगा में 25, 26 को नाकोट में 28, 29 सितंबर, खतेड़ा में दो, तीन अक्तूबर को विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाराकोट ब्लॉक में सात, आठ सितंबर, चौमेल में नौ, 10, आईटीआई बाराकोट में 11, 12, ओखलागंज में 13, 14 को सिमलटुकरा में 15,16 सितंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाटी ब्लाक के चौड़ाकोट में 14, 15 सितंबर, बड़मतोला में 18, 19 को रौलमेल में 21, 22 को, आईटीआई खेतीखान में 25, 26, आईटीआई भिंगराड़ा में तीन, चार अक्तूबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार चंपावत ब्लॉक के स्वांला में 14, 15 सितंबर को, मल्लीहाट में 16, 17 को, आईटीआई चंपावत में 20, 21 को, आईटीआई मंच में 22, 23 को, डिग्री कॉलेज अमोड़ी में 27, 28 को, पचपकरिया में 12, 13 सितंबर को, आईटीआई टनकपुर में 25, 26 को, मनिहारगोठ में 29, 30 सितंबर, बनबसा में एक, दो अक्तूबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। महाप्रबंधक उद्योग ने सभी खंड विकास अधिकारियों को प्रशिक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ उद्योग विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों को सहभागिता के निर्देश दिए हैं।
विभिन्न स्थानों में दो दिनी उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविरों का रोस्टर जारी
विषय विशेषज्ञों को बुलाया गया
अनुसूचित जाति के लिए भी प्रशिक्षण रोस्टर तय
चंपावत। उद्योग विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए दो दिनी प्रशिक्षण का रोस्टर तय कर दिया है, जिसके तहत लोहाघाट ब्लॉक के राइकोट में 29, 30 सितंबर, बाराकोट के कालाज्यूला में 18, 19 सितंबर, पाटी में 11, 12 सितंबर, चंपावत के बेलखेत में 18, 19 सितंबर, टनकपुर के छीनीगोठ में 10, 11 सितंबर को उद्यमिता विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।