फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी का जलस्तर फिर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों में हुई वर्षा के बाद शारदा नदी का जलस्तर मंगलवार को भी एक लाख क्यूसेक से अधिक पहुंच गया था। करीब दो घंटे को बैराज पर रेडअलर्ट रहा। नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 106968 क्यूसेक पहुंच गया था। जो 10 बजे से पहले ही कम हो गया, जिससे गेट खुलने में व्यवधान पैदा नहीं हुआ। सोमवार को नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होने के कारण शाम छह से सात बजे वाला गेट नहीं खुला। पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में 22 एमएम वर्षा रिकार्ड हुई। इस वर्ष क्षेत्र में 1554 मिमी वर्षा हो चुकी है जबकि पिछले वर्ष आज तक क्षेत्र में 1297 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें