फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद ने पीजी कॉलेज में तालाबंदी की

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सात सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता ने मंगलवार को राजकीय पीजी कॉलेज में तालाबंदी की। छात्रों ने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। छात्रों ने कहा कि कॉलेज में गणित, भौतिक विज्ञान, इतिहास, गृह विज्ञान, समाज शास्त्र विषयों को स्नातकोत्तर में स्वीकृति देने, एमए और एमएससी में सीटों की संख्या बढ़ाकर 50 करने, महाविद्यालय में रिक्त पड़े प्राध्यापकों के पदों को भरने और पदों का सृजन करने, स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दोबारा ऑनलाइन या ऑफ लाइन पंजीकरण करने, क्रीड़ा शिक्षक की तैनाती करने, अंकपत्रों में हुई गड़बड़ियों को सुधारकर शीघ्र महाविद्यालय में भेजने, एनीसीसी में सीटें बढ़ाने की मांग की लगातार अनदेखी हो रही है। एबीवीपी के जिला संयोजक विनोद बगौली, छात्रसंघ अध्यक्ष निखिलेश गहतोड़ी, इंदर ढेक के नेतृत्व में तालाबंदी करने वालों में छात्रा उपाध्यक्ष प्रियंका गड़कोटी, दीपक फर्त्याल, दीपक देव, विवेक पुजारी, रॉबिन मेहता, पंकज कुमार, पंकज मुरारी, नीरज जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें