फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अठ्ठारह सौ प्रवासी नेपाली नागरिकों भेजा नेपाल

विज्ञापन
बनबसा सीमा से अपने देश को लौटते नेपाली नागरिक। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। लॉकडाउन में दी गई छूट के बाद विभिन्न राज्यों से बनबसा पहुंचे प्रवास नेपाली नागरिकों को भारतीय प्रशासन ने नेपाल के लिए रवाना कर दिया है। सोमवार को बनबसा से करीब 1300 और टनकपुर से 500 प्रवासी नेपाली नागरिकों को नेपाल रवाना किया गया। सीमा पर भारतीय प्रशासन ने प्रवासी नेपाली नागरिकों को विदाई दी गई, वहीं नेपाल प्रशासन ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

भारत-नेपाल की सरकारों के निर्णय के बाद कोरोना संक्रमण के खतरों को देखते हुए दोनों देशों ने सीमाएं सील की हैं। लेकिन नेपाली नागरिक वतन वापसी को लेकर विभिन्न भारतीय राज्यों से बड़ी संख्या में बनबसा पहुंचे हैं। नेपाली नागरिकों ने रविवार को अपनी ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। इसके बाद सोमवार को दोनों देशों के प्रशासन की सहमति पर 1800 नेपाली नागरिकों को नेपाल रवाना कर दिया गया है।
इस मौके पर डीएम एसएन पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम दयानंद सरस्वती, थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट, एलआईयू प्रभारी भास्कर बडोला, राजस्व उपनिरीक्षक अमर सिंह मंगला, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूड़ी, एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी, जिलाशिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, एसएसबी 57 वीं वाहिनी के एसी पंकज सेठी आदि के अलावा नेपाल के सीडीओ नूरहरि हरितवा, एसपी मुकेंद साहू, एसपी एपीएफ बीर सिंह साहू, डीएसपी एपीफ केशव राज, कंचनपुर के मेयर सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें