फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 18 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन

Sun, 28 Apr 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि के दर्शन करने के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा। तेज धूप के बावजूद दिन रात मां के दर्शन को मां के जयकारे लगाते श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। करीब 18 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
विज्ञापन


मां पूर्णागिरि धाम में माहौल भक्तिमय बना हुआ है। काली मंदिर थाना इंचार्ज देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि शाम तक करीब 18 हजार श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके थे। इधर, भैरव मंदिर टैक्सी स्टैंड पर शनिवार को लखनऊ के इंद्रानगर के श्रद्धालु हिमांशु रावत का 14 हजार रुपये से भरा पर्स एक टैक्सी में छूट गया। श्रद्धालु के टैक्सी स्टैंड में आकर पर्स की तलाश की। कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस जवान विनोद तड़ागी और पुजारी मोहन पांडेय ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो एक टैक्सी में पर्स नजर आया। टैक्सी चालक को तलाश कर श्रद्धालु को पैसा वापस कराया। इधर, शारदा घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। साथ ही बैराज मार्ग होकर नेपाल के बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को श्रद्धालुओं के जाने से ब्रह्मदेव मंडी में भी चहल पहल बनी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें