-लॉकडाउन में चंपावत-पिथौरागढ़ से इस तरह पैदल चलकर टनकपुर के रास्ते अपने परिवार के साथ गंतव्य को ज?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के चलते दूर दराज से आए मजदूर अपने घर लौटने के लिए कई किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करने मजबूर हैं। बहराइच निवासी कई मजदूर अपने परिवार के साथ पिथौरागढ़ से 175 किमी की पैदल यात्रा कर शुक्रवार को जैसे-तैसे टनकपुर पहुंचे। लेकिन यहां से आगे की यात्रा के लिए भी कोई वाहन नहीं मिलने से वह पैदल बहराइच के लिए रवाना होने को मजबूर हुए।
मजदूर जय सिंह ने बताया कि वह भोजन की व्यवस्था तो साथ लेकर चल रहे हैं, लेकिन छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर महिलाओं का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। उसने बताया कि वे 25 मार्च की सुबह पिथौरागढ़ से पैदल रवाना हुए थे और चौथे दिन टनकपुर पहुंचे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि पहाड़ से उतरकर मैदान में पहुंचने पर उन्हें टनकपुर से आगे की यात्रा के लिए कुछ न कुछ साधन जरूर मिल जाएगा, लेकिन यहां से भी कोई साधन नहीं मिलने पर उन्हें आगे का सफर भी पैदल ही तय करना पड़ रहा है। ब्यूरो