फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर का सेमीफाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पचपकरिया खेल मैदान में पचपकरिया क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर टनकपुर की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक रजवार ने कराया। मंगलवार को पचपकरिया खेल मैदान में पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला टनकपुर क्रिकेट क्लब और खटीमा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर खटीमा की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। सोनू ने सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


टनकपुर टीम के बालर यासिन ने 3 खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में टनकपुर की टीम ने 11 वें ओवर में 4 विकेट गंवाकर 140 रन बनाकर विजयी लक्ष्य हासिल किया। रविंद्र ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। खटीमा के गेंदबाज सूरज ने तीन विकेट लिए। मैच के एंपायर पंकज चंद और नरेश मुरारी थे। स्कोरर की भूमिका अमन आर्य ने निभाई। आंखों देखा हाल जसवंत सिंह बसेड़ा और मनमोहन बिष्ट ने सुनाया। सावन आर्य, नरेश मुरारी, मनोज चंद, प्रदीप, सचिन, अनिल आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें