फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बमनपुरी पहुंचे हाथियों ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा /टनकपुर (चंपावत)। बनबसा में भी हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार रात बमनपुरी में हाथियों ने तीन बीघे पर खड़ी गेहूं की फसल रौंदकर नष्ट कर दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के उत्पाद से निजात दिलाने के साथ ही पीड़ित किसान को फसल के नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


बमनपुरी ग्रामसभा में बीती रात्रि हाथियों ने हेमेंद्र सिंह रावत की तीन बीघा भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल रौंदकर नष्ट कर दी। ग्रामप्रधान गिरधारी लाल ने बताया कि गांव के पश्चिमी छोर स्थित किलपुरा रेंज के जंगलों से आए हाथियों के झुंड ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया है। उधर, बमनपुरी स्थित स्ट्रांगफार्म में भी हाथियों ने फसल रौंदकर नष्ट की है। ग्रामप्रधान और ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से हाथियों के अलावा जंगली जानवरों के उत्पात से निजात दिलाने के साथ ही पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

टनकपुर के ग्रामसभा बस्तिया में हाथियों ने फिर उत्पात मचाया है। ग्रामप्रधान नवीन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बस्तिया ग्रामसभा के किसान आनंद सिंह, बलदेव जोशी, चरण दत्त, रामदत्त, मिलाप सिंह आदि की कई बीघा भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल रौंदकर नष्ट कर दी। शारदा रेंज के रेंजर गोविंद सिंह रजवार ने जल्द सोलर हूटर लगा देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें