चंपावत। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी ने मानदेय की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से सस्ता गल्ला विक्रेताओं को मानदेय देने पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने मानदेय मिलने पर ही ऑनलाइन राशन वितरण की बात कही।
जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह बोहरा ने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं को ऑनलाइन राशन वितरण करने के लिए लैपटॉप, प्रिंटर तो दे दिए हैं लेकिन उनकी देखरेख के लिए खर्च नहीं दिया जा रहा है। गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि जब तक सरकार उन्हें तीन हजार रुपये मानदेय नहीं देती है तब तक ऑनलाइन राशन वितरण करने की प्रक्रिया शुरू नहीं करेंगे। वहां धनश्याम जोशी, विक्रम सिंह, दत्तराम, मोहन सिंह ढेक, मदन सिंह, गिरीश चंद्र, राम दत्त, खुशाल सिंह, राजेंद्र सिंह, नारायण, शेखर चंद्र, हरीश चंद्र, केशर सिंह, दीपक, विशन नाथ, प्रकाश सिंह आदि थे। ब्यूरो