फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बिछाने के लिए नालियों को तोडने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। निजी मोबाइल कंपनियों द्वारा केबल बिछाने के लिए नगर क्षेत्र में सड़कों और नालियों को तोड़े जाने पर व्यापारियों व आम लोगों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर लोनिवि द्वारा तोड़ी गई नालियों और सड़कों को ठीक कराने की मांग की है। क्षतिग्रस्त नालियों और सड़कों की मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों और व्यापारियों कि शिष्टमंडल ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीसी पंत से मिलकर उन्हें बताया कि नगर क्षेत्र में निजी मोबाइल कंपनियों को अपने केबल बिछाने के लिए लोनिवि की ओर से उन्हें अनुमति दी जा रही है। जिसके चलते निजी मोबाइल कंपनियां नगर क्षेत्र में नालियों और सड़कों को तोड़कर उसमें अपनी केबल बिछाने के बाद उस पर मिटटी से भर दे रहे हैं। जिसके चलते लोगों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि लोनिवि शीघ्र तोड़ी गई नालियों और सड़कों की मरम्मत नहीं करता है तो लोगों को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर नवीन नाथ, राजकिशोर साह, दीपक साह, देवकीनंदन गड़कोटी, सुंदर सिंह, युगल किशोर तिवारी आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें