टनकपुर (चंपावत)। एसबीआई ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) चंपावत की ओर से बस्तिया गांव में उद्योग विभाग केंद्र ने अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के लिए दो दिनी उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू किया। प्रशिक्षण का शुभारंभ बैंक प्रबंधक अरुण चंद्र जोशी ने किया। जिला उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक जीपी दुर्गापाल ने सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे बताया।
उन्होंने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए बैंकों की लाभकारी ऋण योजनाओं के बारे भी बताया। आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिलकोटी ने माइक्रो लैब के जरिये प्रशिक्षणार्थियों का परिचय कराकर उन्हें खेलों और वीडियो क्लीपिंग के माध्यम से उद्यमिता के गुर सिखाए। कहा कि बस्तिया क्षेत्र एनएच के पास होने से वहां स्वरोजगार आसानी से स्थापित किए जा सकते हैं। इस दौरान आरसेटी के प्रकाश जोशी, महेंद्र सिंह पटवा समेत 40 महिलाएं मौजूद थीं।