फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईड्रम और गूल मरम्मत के लिए मिली 17 लाख की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में हाईड्रम और गूल मरम्मत के लिए लघु सिंचाई को जिला योजना से दूसरी किस्त के रूप में 17 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है। इसमें से आठ योजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन


लघु सिंचाई विभाग को जिला योजना से 27 योजनाओं को स्वीकृति मिली थी। विभाग ने मरम्मत कार्य में तेजी दिखाते हुए आठ योजनाओं का कार्य पूरा कर लिया है।

गूल और हाईड्रम मरम्मत के लिए पाटी ब्लॉक में सबसे अधिक योजाओं का चयन किया गया। जिला योजना से पाटी की 13, चंपावत की 11 और लोहाघाट की 3 योजनाओं को स्वीकृति मिली है। ये सभी योजनाएं लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने से बंद पड़ी थी। इन योजनाओं को ठीक करने के लिए जिला योजना से दो किस्तों में धनराशि मिल चुकी है।


इन योजनाओं में हो चुका निर्माण कार्य
चंपावत। जिला योजना में स्वीकृत हाईड्रम और गूल निर्माण आठ योजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है। इसमें जोस्यूड़ा, बॉजगांव, क्वैराली, खरही, खेतार, चखड़िया, नरसिंहडांडा, ममोला योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिले में 18 हाईड्रम योजनाओं की मरम्मत की जानी है, जिसमें गाड़ागड़, मथेलाछाना, गोसनी, रमक, अमकड़िया, तलाड़ीपियाना, भंडारबोरा, छतनाजाला, रौकुंवर, भुम्टा तोक, पैडूसेरा, गौड़ी, कलचौड़ा है, जबकि गूलों में कोटाखेत, सुडेलतोक, गडखेत, ममोला सकार, पाली आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
गूल और हाईड्रम मरम्मत के लिए दूसरी किस्त के रूप में 17 लाख की धनराशि जिला योजना से मिल गई है। गूल और हाईड्रम का मरम्मत कार्य शुुरू कर दिया है।
- मनमोहन शर्मा, एई, लघु सिंचाई चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें