फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट अस्पताल के दो डीप फ्रीजर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी खंडूरी ने बाराकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के वैक्सीन रूम के निरीक्षण में दो डीप फ्रीजर खराब मिले, जबकि विद्युत और इंटरनेट फेल होने से बायोमीट्रिक मशीन ठप मिली।
विज्ञापन


वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू अधिकारी सहित क्षेत्रीय लोगों ने डॉक्टरों के सरकारी आवासों में नहीं रहने और अपर ान्ह दो बजे बाद स्वास्थ्य कर्मियों के मौजूद नहीं रहने की शिकायत की।

सीएमओ ने शनिवार को पीएएचसी बाराकोट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में दो डॉक्टर मौजूद मिले। जबकि एक डॉक्टर अवकाश पर थी।

सीएमओ ने यहां लगे सीसीटीवी, वार्डों का निरीक्षण, दवा भंडारण कक्ष का निरीक्षण कर दवाओं के स्टॉक का मिलान किया। महिला स्वास्थ्य कर्मी के पास वैक्सीन लॉगबुक नहीं होने पर फटकार लगाई। स्वास्थ्य कर्मी मनोज कुमार ने महीनों से औषधि ढुलान भाड़ा नहीं मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें