फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की सौगात:चंपावत में खुल गया ब्लड बैंक, मिला लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत को स्वतंत्रता दिवस की सौगात मिल गई है। यहां जिला अस्पताल में बने ब्लड बैंक (रक्तकोष) को हरी झंडी मिल गई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के औषधि महानियंत्रक डॉ.ई ईश्वराया रेड्डी ने ये लाइसेंस जारी किया है। अब चंपावत में खून लेने और रक्तदान की दोनों तरह की सुविधा होगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी ने बताया कि मेल के जरिये लाइसेंस मंगलवार को मिल गया है। अनुमति पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त होने के बाद इसे विधिवत शुरू कर दिया जाएगा। चंपावत में 2012 में ब्लड बैंक भवन बने होने के बावजूद इसे शुरू नहीं किया जा सका था। खून की कमी से जून 2016 में चंपावत की दीपा पांडेय की मौत के बाद हुए विरोध के बाद ब्लड स्टोरेज शुरू हुआ, लेकिन ब्लड स्टोरेज के जरिये सीमित मात्रा में ही खून प्राप्त करने की सुविधा थी।

चंपावत के सीएमओ रह चुके ब्लड बैंक के राज्य प्रभारी डॉ.वीके टोलिया की विशेष पहल पर इस साल मार्च में ब्लड बैंक लाइसेंस के लिए औषधि निरीक्षक सुनीति चौधरी के नेतृत्व में केंद्र से आई टीम ने ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं का मुआयना किया। टीम ने तीन खामियों को दूर करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


जिसे जिला अस्पताल प्रशासन ने दूर कर अब लाइसेंस हासिल कर लिया है। इसी के साथ अब ब्लड बैंक का संचालन शुरू हो जाएगा। सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी का कहना है कि हर साल खून की कमी से कई मौतें हो जाती थी, जिससे अब निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें