फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ीगोठ से शारदा बैराज संपर्क मार्ग बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गढ़ीगोठ से शारदा बैराज को जाने वाला संपर्क मार्ग कई वर्षों से बदहाल है। बारिश में जलभराव और कीचड़ से इस मार्ग पर आवागमन करना नामुमकिन हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मार्ग का जीर्णोद्धार कराकर शीघ्र डामरीकरण करने की मांग की है। गुदमी के प्रधान अरुण कुमार ने बताया कि इस संबंध में यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। बता दें कि उक्त सड़क यूपी सिंचाई विभाग के अधिकार में है।

इसका उपयोग यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स द्वारा शारदा नहर की मरम्मत के लिए किया जाता है, लेकिन ग्रामीणों के अलावा सीमा पर तैनात एसएसबी 57वीं वाहिनी के कई कंपनियों के जवान खासतौर पर बंगालीबस्ती स्थित बीओपी और धनुषपुल बीओपी के जवान भी उक्त संपर्क मार्ग का उपयोग करते हैं। प्रधान ने कहा कि जल्द ही ग्रामीणों का शिष्टमंडल सड़क के जीर्णोद्धार को लेकर शारदा हेडवर्क्स के नए एसडीओ से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें