फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे कैसे मिल पाएगा स्वास्थ्य का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। निर्धन और कमजोर वर्ग को मुफ्त में स्वास्थ्य बीमा का लाभ पहुंचाने वाली केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के शुरू होने में केवल 11 दिन बाकी है। अभी तक इस योजना में न तो डाटा इंट्री ही पूरी हो पाई है और न ही पर्याप्त संख्या में अस्पताल चिह्नित किए जा सके हैं।
विज्ञापन


15 अगस्त से शुरू होने वाली आयुष्मान योजना में चयनित प्रत्येक परिवार को एक साल में पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। सामाजिक, आर्थिक व जातिगत जनगणना (एसईसीसी) सर्वेक्षण 2011 के आधार पर चंपावत जिले में 12854 (10844 ग्रामीण व 2010 शहरी) परिवारों को आयुष्मान योजना के लिए चयनित किया गया था। सत्यापन के बाद ये संख्या 9829 (ग्रामीण क्षेत्र में 8395 व शहरी क्षेत्र में 1434) रह गई। लेकिन अभी इन सत्यापित परिवारों की डाटा इंट्री का काम ही पूरा नहीं हो सका है। 9829 परिवारों में से अभी 8290 परिवारों (84.34 प्रतिशत) की ही डाटा इंट्री हो सकी है।

आयुष्मान योजना के तहत चंपावत जिले में सत्यापन के बाद महज 9829 परिवारों को ही लाभ मिलेगा। इस साल 31 मार्च तक संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से जिले के 33371 परिवारों को 1.75 लाख रुपये तक के इलाज का फायदा हो रहा था। साफ है कि 23542 परिवार स्वास्थ्य बीमा के लाभ से वंचित हो गए हैं। सीएम स्वास्थ्य बीमा योजना में सरकारी वेतन, सरकारी पेंशन या करदाता श्रेणी को छोड़कर हर वर्ग को पात्र माना गया था। इसमें बीपीएल के साथ ही एपीएल वाले लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन



आयुष्मान योजना के 15 अगस्त से शुरू होने में परेशानी नहीं आएगी। सत्यापित परिवारों की डाटा इंट्री का काम तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा। निजी अस्पतालों को भी एक सप्ताह के भीतर चिह्नित करने के साथ सभी सुविधाओं की डाटा इंट्री करा ली जाएगी।
डॉ.रश्मि पंत, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चंपावत।


योजना में एक भी निजी अस्पताल शामिल नहीं
चंपावत जिले के सरकारी अस्पतालों में इलाज की स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। योजना में अभी तक एक भी निजी अस्पताल को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में योजना के तहत बेहतर सेवा मिलने पर सवाल उठ खड़ा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें