फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल पुलिस हेड कांस्टेबल मेहता का निधन

विज्ञापन
पुलिस कर्मचारी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। हाईवे पर शनिवार को अनियंत्रित जीप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल बाइक सवार बनबसा थाने के हेड कांस्टेबल भोपाल सिंह मेहता (55) का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया। शहीद भोपाल का परिवार रुद्रपुर में रहता है। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन

शहीद हेड कांस्टेबल भोपाल सिंह मेहता 26 मई को रीठा साहिब गुरुद्वारे के जोड़ मेला ड्यूटी के लिए बाइक पर सवार होकर बनबसा से जा रहे थे। बाइक पर कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह भी सवार था। टनकपुर में ज्ञानखेड़ा चर्च के पास उनकी बाइक अनियंत्रित जीप से टकरा गई थी। हेलमेट पहनने के बावजूद हादसे में भोपाल सिंह के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। इस कारण टनकपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था जबकि साथी कांस्टेबल शैलेंद्र के पैर में गहरी चोट आई थी। हालत गंभीर होने पर हेड कांस्टेबल भोपाल को एम्स दिल्ली ले जाया गया था, जहां सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक छा गया। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल, सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, बनबसा थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल, शारदा बैराज चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत, एसआई देवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, नैन राम विश्वकर्मा, राधिका भंडारी, एचसी बलबीर सिंह, गीता कन्याल आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें