फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
नवरात्र के नजदीक आने के साथ ही पूर्णागिरि धाम में मां के जयकारों की गूंज बढ़ गई है। शुक्रवार को सुबह सेे ही खासी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने का क्रम अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहा। करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को मां के दरबार में शीश नवाकर मन्नतें मांगी। इधर, प्रशासन ने रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली है। वहीं, पीलीभीत से टनकपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है।

रविवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसे में उत्तर भारत समेत देश के कोने-कोने और पड़ोसी देश नेपाल से भी मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। ट्रेन सेवा शुरू होने से इस बार नवरात्रों में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। शुक्रवार को पीलीभीत से आने वाली ट्रेनों में श्रद्धालुओं से खचाखच भरकर पहुंची। वहीं लौटती ट्रेनों में भी खासी संख्या में श्रद्धालुओं दर्शन कर लौटे। इस बीच बूम, ठुलीगाड़, टनकपुर में शारदा घाट स्थित पार्किंग स्थल पर वाहनों की जमावड़ा लगा रहा। मेला अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि नवरात्र के मद्देनजर मेला क्षेत्र में पेयजल, पथ प्रकाश, चिकित्सा आदि सुविधाएं भी चाक-चौबंद कर ली गई है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के नोडल अधिकारी सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि मेले के चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऊधम सिंह नगर से पीएसी का तैराक दल पहुंचा
नवरात्रों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ऊधम सिंह नगर से मंगाया पीएसी का तैराक दल शुक्रवार को पहुंच गया है। पिछले कुछ वर्षों में स्नान के दौरान नदी में डूबने की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन अब श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मेला प्रशासन सजग है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि ऊधम सिंह नगर से पीएसी का एक प्लाटून तैराक दल बचाव संसाधनों के साथ पहुंच गया है। शारदा स्नानघाट के अलावा बूम एवं बनबसा घाट में भी तैराक पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें