फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेले से समूचे क्षेत्र में रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां श्री पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही से समूचे क्षेत्र में खासी चहल-पहल बनी है। पूर्णागिरि मार्ग पर निजी टैक्सी वाहनों एवं बसों के साथ ही रोडवेज भी 15 बसों का संचालन कर रहा है। उधर, पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत बाजार भी पूर्णागिरि मेले की रौनक से गुलजार हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मां के दर्शन के उपरांत बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को नेपाल के ब्रह्मदेव एवं महेंद्रनगर का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, रेलवे ने भी अभी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया है। बावजूद इसके देवी मां के दर्शन को उत्तर भारत के साथ ही देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगलवार को चौथे दिन करीब बीस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेक कर मन्नतें मांगी। पूर्णागिरि धाम के अलावा शारदा स्नानघाट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड और भारत-नेपाल सीमा पर भी दिनरात रौनक बनी है। दस मार्च को यूपी में बोर्ड परीक्षा का अंतिम पेपर है। उम्मीद जताई जा रही है कि दस मार्च के बाद नवरात्र शुरू होने से पहले एक बार फिर मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें