टनकपुर (चंपावत)। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल विभाग की ओर से स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत संचालित अनुसूचित जाति के बालकों का 14 दिनी प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक में सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी ने प्रशिक्षणार्थी एथलेटिक्स खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप से ट्रेकसूट बांटे। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने बताया कि शिविर में जिले भर से अनुसूचित जाति के 24 बालकों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण रचित वल्दिया एवं मो. मोहसिन द्वारा प्रतिभागी बालकों को एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, चंद्रशेखर ओली, सुनील जोशी, हीरा गिरी, भाष्कर जोशी आदि मौजूद थे।