फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीठा साहिब गुरुद्वारे में उमड़े तीर्थ यात्री, लंगर छका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। वर्ष 2017 के आखिरी दिन गुरुनानक की नगरी रीठा साहिब के गुरुद्वारे में तीर्थ यात्रियों की खूब आमद हुई। जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल सहित दूरदराज से सैकड़ों लोगों ने गुरु दरबार में मत्था टेका। बाद में प्रसाद के रूप में मीठा रीठा और लंगर भी छका। तीर्थयात्रियों की आमद से रविवार के दिन भी रीठा साहिब गुलजार रहा।
विज्ञापन


वहीं लखनऊ से आए योगाचार्य अजय कुमार वाजपेयी ने तीन दिन तक लोगों को योग के जरिए सेहतमंद जीवन के तरीके बताए। उन्होंने उच्च रक्तचाप, माइग्रेन सहित कई बीमारी के उपचार और इनसे बचाव के टिप्स भी दिए। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें