फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरांगनाओं और वीर सैनिकों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। जिला पूर्व सैनिक लीग ने विजय दिवस धूमधाम से मनाया। पूर्व सैनिकों ने अपने पदकों के साथ रैली निकालने के साथ ही शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वीरांगनाओं और जांबाज सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जिला पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष आरएस देव के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने सैनिक विश्रामगृह से लेकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मीना बाजार चौक स्थित शहीद स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

बाद में सैनिक विश्रामगृह में जिलाध्यक्ष देव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा और विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि गोविंद वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 1971 के युद्ध का हिस्सा रहे कै. प्रह्लाद सिंह देव और कै. अमर सिंह बोहरा ने पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध के संस्मरण सुनाए।
विज्ञापन


इस दौरान वीरांगना चनी देवी, देवी माहरा, रमेश सिंह, करम सिंह, कलावती, हयात चंद, नीलावती देवी, परी देवी, केशवी देवी, सावित्री देवी आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पूर्व सैनिक लीग के पूर्व अध्यक्ष महादेव सुतेड़ी, कै. एनके पुनेठा, कै. रघुवीर सिंह, कै .हयात सिंह बिष्ट, हवलदार हेमंत राय, सीबी बिष्ट आदि पूर्व सैनिक मौजूद थे।

उधर, पाटी में सूबेदार तेज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और पूर्व सैनिक महेश चौहान एवं दीपक लडवाल के संचालन में हुई बैठक में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सैनिकों को नमन किया। उन्होंने सैनिकों और उनकी वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष कुंदन राणा, चंद्रशेखर बगौली, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीपक भट्ट, तेज सिंह बिष्ट, नवीन बोहरा ने विचार रखे। इस मौके पर दिनेश चम्याल, कुंदन लडवाल, सोबन मौनी, जगदीश टकवाल के अलावा पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें