फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिलोचन भट्ट मौलानाजाख के निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पंचायती उप चुनाव में पाटी विकासखंड की मौलानाजाख ग्राम पंचायत के लिए मतदान की नौबत नहीं आएगी। इस पद एकमात्र दावेदार के होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। अलबत्ता चंपावत विकासखंड की थ्वालखेड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान के लिए फिलहाल तीन दावेदार मैदान में है। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद इस सीट पर स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन


पाटी के निर्वाचन अधिकारी सीएस मेवाड़ी ने बताया कि मौलानाजाख ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के लिए एकमात्र प्रत्याशी त्रिलोचन भट्ट ने नामांकन कराया। बुधवार को जांच के बाद उनका नामांकन पत्र सही पाया गया। ऐसे में उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

वहीं चंपावत विकासखंड की थ्वालखेड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए सभी तीनों नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए। चंपावत के निर्वाचन अधिकारी बहादुर सिंह खाती ने बताया कि थ्वालखेड़ा के ग्राम प्रधान के लिए गिरीश चंद्र जोशी, संजय जोशी और सुंदर सिंह ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन


तीनों पर्चे बुधवार को हुई जांच में सही पाए गए। 7 दिसंबर को नाम वापसी और 8 दिसंबर को चुनाव निशान आवंटन होगा। जबकि मतदान 16 दिसंबर को होगा। वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें