प्रतिभा दिवस पर शैक्षिक गुणवत्ता पर जोर दिया
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में प्रतिभा दिवस पर नौनिहालों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने की जरूरत बताई गई। जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय फोर्ती की संयुक्त विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक और अभिभावक सम्मेलन में शैक्षिक गुणवत्ता और विद्यालय विकास पर मंथन हुआ।
एसएमसी की अध्यक्ष पुष्पा देवी की अध्यक्षता और प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता के संचालन में हुए सम्मेलन में वक्ताओं ने विद्यालय विकास पर सुझाव दिए। प्रधानाध्यापक ने कहा कि अभिभावक अपने पाल्यों की हर गतिविधि पर नजर रखें। साथ ही अभिभावकों से नियमित रूप से विद्यालय आकर नौनिहालों की प्रगति की जानकारी लेने को कहा गया। ब्लाक संदर्भ व्यक्ति (बीआरपी) डा. कल्पना लखेड़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर बगौली, आनंद मुरारी, सुभाष बंदोपाध्याय, मनीष बगौली, सुमन चंद्र राय, ममता पुनेठा आदि ने विचार रखे।
फोटो 25 एलएचजी 01पी