फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल सप्ताह में अव्वल आए छात्र-छात्राएं पुरस्कृत हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जूनियर हाइस्कूल फोर्ती गांव में बाल सप्ताह के तहत हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया। प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता की देखरेख में हुए कार्यक्रम में कुर्सी दौड़ में लक्ष्मी, सागर, शगुन और कविता पाठ में तनुज, कपिल, कमल, कहानी में कपिल, तनुज, शगुन, क्राफ्ट निर्माण में शगुन, सलोनी, अनुष्का, संजना, विज्ञान मॉडल में सलोनी, तनुज, दीपक, आकाश को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


स्वयं स्वच्छ व विद्यालय परिवेश की स्वच्छता के लिए स्वच्छ बालक पुरस्कार शैलेश, बालिका ललिता बिष्ट के अलावा क्रिकेट मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए कमल बिष्ट को सम्मानित किया गया। विजेताओं को क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर बगौली, बुजुर्ग हरीश उपाध्याय और प्रधानाध्यापक मेहता ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में सुमन चंद्र राय, यामिनी जोशी, कमल, मुन्नी, भावना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें