फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवि क्रमांक दो में मनाया गया पर्यटन पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी स्थित केवि क्रमांक दो में पर्यटन पर्व मनाया गया। पर्यटन सेमीनार के साथ बच्चों को आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा देने को भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पर्यटन पर्व का शुभारंभ किया है। इसका उद्देश्य बच्चों को विभिन्न पर्यटक स्थलों के इतिहास, सांस्कृतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक मूल्यों के विषय में जागरूकता पैदा करना है। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक दो में प्राचार्य रंजना बरफाल और विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एचपी वर्मा के नेतृत्व में पर्यटन पर्व पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इसमें पर्यटक स्थलों को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया गया।
विज्ञापन


अर्थशास्त्र प्रवक्ता बीपी सिंह ने पर्यटन की महत्ता पर प्रकाश डाला। शिक्षिका वीना ने पर्यटक स्थलों के संरक्षण, रखरखाव, सुरक्षा के विषय में जानकारी दी। कक्षा 10वीं और 7वीं के बच्चों ने शिक्षिका एस मजुमदार, गुरदेव राणा, वीना और पंकज बिष्ट के नेतृत्व में टनकपुर स्थित बूम मंदिर के दर्शन कर उसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की जानकारी हासिल की। कक्षा 11वीं विज्ञान के बच्चों ने शिक्षक आनंद मिश्रा, बंदना के साथ लोहियाहेड पावर हाउस का भ्रमण किया। इन स्थलों पर छात्रों के लिए कला, रिपोर्ट लेखन, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। पर्यटन स्थलों के भ्रमण को एनएचपीसी द्वारा वाहन उपलब्ध कराने पर प्राचार्य ने एनएचपीसी प्रबंधन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें