फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी तामली में प्रधानाचार्य और शिक्षक तैनात करें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत जीआईसी तामली में लंबे समय से प्रधानाचार्य और शिक्षकों के पद खाली होने से यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षक अभिभावक संघ की ओर से पूर्व में डीएम, डीईओ सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर स्कूल में स्थायी प्रधानाचार्य और शिक्षकों के रिक्त पदों पर तत्काल तैनाती की मांग उठाई थी। लेकिन लंबा अरसा बीतने के बाद भी विभाग की ओर से इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


इससे नाराज अभिभावकों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर सीईओ आरसी पुरोहित से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अभिभावकों का कहना था कि प्रधानाचार्य के अलावा प्रवक्ता संवर्ग में अंग्रेजी, भौतिक, जीवविज्ञान, एलटी, मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों के पदों को भरने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन विभाग की ओर से कोई ध्यान न देकर अभिभावकों को आंदोलन के लिए विवश किया जा रहा है। सीईओ ने अभिभावकों की मांगों को जायज बताते हुए प्राथमिकता के आधार पर तैनाती का आश्वासन दिया। उन्होंने अभिभावकों की मांग पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर निकट भविष्य में होने वाली पदोन्नति, स्थानांतरण होने पर शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करने की अपील की है। इनमें भुवन जोशी, पूर्व प्रधान राजेश पांडेय, नवीन जोशी, गोपाल सिंह, महेश जोशी, सुरेश सिंह आदि अभिभावक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें