फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकायों में नौ और दस को चलेगा व्यापक सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्मदिन दस सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में पंत जयंती से संबंधित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि नौ और दस सितंबर को चंपावत, टनकपुर और लोहाघाट नगर निकायों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। सुबह साढ़े सात बजे स्थानीय गोरलचौड़ मैदान से जीआईसी चौक तक स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके अलावा ब्लाक और तहसील मुख्यालयों में भी प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

जिले के सभी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में सुबह साढ़े दस बजे पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र अथवा मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। टनकपुर में पंत क्रीड़ा प्रोत्साहन समिति की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा स्कूलों में भाषण, विचार गोष्ठी, निबंध तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जिला कार्यालय सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें